स्थान--- नवापारा खुर्द /सक्ति
जिला ---जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़
विधा---आलेख /कविता
विषय ----सरो
शीर्षक ---सरो को देखने आइए
सरो भी लगाएंगे हम, इस बगीचे में ।
अभी अभी पहुंचे हैं,इस नतीजे में ।
सरो से चार चांद होगा ,लोग कहते हैं ।
एक नई प्रयोग दिखेगा,इस बगीचे में ।
अनगिनत फूल हैं,चम्पा चमेली मोंगरा ।
इसे भी देखने आएंगे सब,इस बगीचे में ।
बरगद पीपल आम तो,हर जगह होते ।
कुछ तो अलग रहेगा, इस बगीचे में ।
इसी को देखने लोगों की,भीड़ बढ़ेगी ।
लोगों का आना-जाना होगा,इस बगीचे में ।
सबकी चर्चा हो न हो,इसकी चर्चा होगी ।
लोगों की भीड़ लग जाएगी इस बगीचे में ।
पहले जो देखेंगे इसे, इसका नाम पूछेंगे ।
सरो का नाम बताएंगे,इस बगीचे में ।
सबसे अलग सुंदर, दूर से दिखने वाला ।
इसे लोग कहेंगे अब देखना,इस बगीचे में ।
No comments:
Post a Comment