Monday, February 22, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- मुस्कुराहट

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)
विषय - मुस्कुराहट
विधा - छंद मुक्त कविता
शीर्षक - मुस्कुराहट
************************

       // मुस्कुराहट //

मुस्कुराहट व्यक्तित्व का श्रृंगार है ।
चेहरे का सुंदर भाव भरा प्यार है ।।

मुस्कुराहट एक चुम्बकीय आकर्षण है ।
लोगों को परखने का एक दर्पण है ।।

मुस्कुराहट हृदय की अभव्यक्ति का उद्गार है ।
दुःख में सांत्वना देने का व्यवहार है ।।

मुस्कुराहट जलती हुई दीपक की बाती है ।
बिना मोल की एक दैवी सम्पत्ति है ।।

मुस्कुराहट  प्रेरणा और आशीर्वाद की खान है ।
पीड़ा और थकान मिटाने की दवा रामबाण है ।।

मुस्कुराहट घर मे आये हुए अतिथि का स्वागत है ।
परिवार व समाज मे लोकप्रियता का मापक है ।।

मुस्कुराहट जीवन जीने की एक दुर्लभ कला है ।
खुश होकर खुशी बाँटने का कार्य जो भला है ।।

मुस्कुराहट होली और दीवाली  का त्योहार है ।
उत्सवपूर्वक आनन्द से जीने का लोकाचार है ।।

मुस्कुराहट मानव के लिए ईश्वरीय वरदान है ।
सहज में प्राप्त मानवता की पहचान है ।।

मुस्कुराहट है तो पराये भी अपने खास हैं ।
संसार मे कामयाब होने का सफल प्रयास है ।।

            ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...