Thursday, February 11, 2021

मोनालिसा बेहरा की रचना- जंगल

रचियता-मोनालिसा बेहरा
सुन्दगढ़, ओडिशा
विधा-काव्य
विषय-जंगल

आज बस्तियां हैं जंगल बनी हुई
पशु-प्रवृत्ति मानवों से भरी हुई
फैसला करना है मुश्किल बड़ा
चारों ओर है जंगल राज खड़ा

मानव आज स्वयं जंगल उजाड़ रहा
अपने ही हाथों अपनी चिता सजा रहा
सच जान के भी अनजान है बना हुआ
अपनी बर्बादीयों का सामान है जुगाड़ रहा

कल तक जो जंगल हमारी पहचान थी
पशु पक्षियों की आवाजों से थी गूंजती
सच ,शांति और दर्शन की थी जो स्थली
आज अट्टालिकाओं से अटी है वन-स्थली

आज जीवन घड़ी-भर की शीतलता को तरसती
एक पत्ते की छांव भी उसे ना मिलती
प्राकृतिक सम्पदाओं से भरी जंगल को खो चुकी
उमस भरी किरणों को तन मन में झेलती।।

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...