रचनाकार-एच-एस-अरमो,अरमान ।
निवास-बायरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर,छत्तीसगढ़ ।
विधा-छ्न्द मुक्त कविता ।
शीर्षक-""सरो "" ।
=======================
¤¤¤¤¤¤|||•सरो •|||¤¤¤¤¤¤
::::::::::::::::::
दुनिया-जहान का-----
है,यह अनोखा तरुवर,
विदेशी धरती का,ये रहवासी,
मानव के शौक ने,इसे
उपवन तक,खींच लाया है--।
हरित मनोरम सी,लागे,
इसकी सपाट ऊँची काया,
लुभाएं पर्यटकों के,मन को,
छतरी की तरह,दिखे शाखायें,
पत्तियाँ इसकी ,घुमावदार,शोभा बढ़ायें
मानवीय जिज्ञासाओं और खोज ने---
इस अनोखी वनस्पति से,
हम सबको,परिचय है कराया,
वैज्ञानिक परीक्षणों ने ही,
उनके लाभों को सामने लाया--।
ऊँचा पेड़,होत है खजूर का---
पर,मिले न छाया ,राहगीर को,
होत सरो ऊँचा व देत घनेरी छाया,
और पक्षियों का,नीड भी होता--।
======%%%%%%%%======
No comments:
Post a Comment