Thursday, January 7, 2021

कोरबा से गोमती सिंह की रचना- अश्क

रचनाकार--गोमती सिंह
जिला--कोरबा
विषय--अश्क 
विधा--कविता 
शीर्षक–अश्क 
---लिखना चाहती हूँ अश्कों पर ,
मगर मेरी लेखनी है नहीं चलती,
अल्फाजों के चट्टानों से झरते झरनों को किन शब्दों से बयां करती। 
फिर भी इतना कहूँगी अश्कों से ---
आँखों से गिरते बूँदों को पलकों में संजो लिया करो ,
इन पलकों की तटों में समुंदर समा लिया करो ।
कौन दे पाऐगा यहाँ कीमत इन अश्कों की ,
इस बेशकीमती बूंदों को आँखों में भर कर रखा करो ।
       ।।इति।।
       " गोमती सिंह"
      कोरबा, छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...