Friday, January 1, 2021

रायगढ़ से पुष्पा पटनायक"पुष्प" की रचना- नई सुबह

रचयिता- पुष्पा पटनायक"पुष्प"
स्थान-बनाई तमनार, रायगढ़ 
विधा- कविता 
शीर्षक -"नई सुबह"
***********************
नई  सुबह नहीं  जिंदगी 
नया-नया सा लगे जहां 
मुस्कुराते  चेहरे  दिखे 
नजर ना लगे किसी को यहां ।

सूरज उग, कुछ कह रहा 
निरंतर आगे कदम बढ़ाओ 
रात गई बात गई 
मेरी किरणों संग मुस्कुराओ ।

नई  रंग लाई  है  किरणें
आंखों में अरमान जगाओ 
जीवन को नई दिशा देकर 
दुनिया को रंगों से सजाओ।

बीता हुआ सब विसार कर
रंज  छोड़, मित्रता बढाओ
नई सुबह गुजरने से पहले
अपनों को गले से लगाओ।

नई  आशा और विश्वास से 
भर लो हृदय का कोना 
औरों के चेहरे पर हंसी लाकर
करलो जीवन को ही सोना ।

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...