स्थान- दुर्ग (छ.ग.)
विधा- कविता
शीर्षक-
*नववर्ष नव प्रयास*
नववर्ष, नई उमंग,नव प्रभात्
आशाओं भरी रवि की किरण
प्रफुल्लित हृदय नई शुरुआत
तिमिर मिटायेगी नव उजास
लायेगी जीवन में हर्ष-उल्लास
कुछ नई पहल हो, प्रण भी लें
सत्य पथ पर चलें, करें प्रयास
राग-द्वेष, ऊँच-नीच का भाव
मिटा दें दुर्भावना नई हो आस
बाँट के दुःख, खुशियाँ फैलायें
मीठा हो मन , मिटे खटास
नवजीवन सा लगे यह नववर्ष ।।
No comments:
Post a Comment