Wednesday, January 6, 2021

सुन्दरगढ़ से मोनालिसा बेहरा की रचना- समंदर का किनारा

रचियता-मोनालिसा बेहरा
सुंदरगढ़, ओडिशा
विधा-मुक्त काव्य
विषय-समंदर का किनारा


गुमशुम सी मैं
हिलोरें लेता सागर
तन्हा सी मैं
हौसला देता सागर
चिर परिचित सा गोद
समंदर का किनारा
शांत बैठी मैं
हलचल मचाता समंदर
मैं रेंत पे यादें उकेरती
वो यादें बहा ले जाता
कुछ तो प्रेरणा देता है
समंदर का ये किनारा
कोलाहल भरे इस जीवन को
विश्राम देता सागर
भटकते पथिक के मन को
सुकून पहुँचता सागर
बोझिल तन -मन को
उत्साह से भर जाता
अपनी विशालता में
सब कुछ समेट लेता
माँ की गोद सा ही सुकून
पहुँचता समंदर का किनारा।

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...