Wednesday, January 13, 2021

गोमती सिंह की रचना- किसान

रचनाकार--गोमती सिंह
जिला--कोरबा
विषय--किसान
विधा--कविता
शीर्षक--किसान 
---किसान भूमि पर हल चलाता ,
मेहनत करके फसल उगाता 
विश्वधरा के इंसानों का क्षुधा शान्त वह करता । 
कभी सोंचा हमनें उसके हक में ! 
उसको क्या है मिलता ? 
भूख , गरीबी , फटेहाल वह जीवनयापन करता।
विडंबना है अपने देश में उसको उसके श्रमसींकर से सिंचित फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता ।
कानून बनाने वालों से फरियाद यहाँ पर "सिंह" का है,
उसका अभिमान न तोड़ाजाये ।
उचित दर पे किसानों के श्रम का सम्मान बढाया जाये।
वो साक्षात देवता हैं इस धरती का धरती को स्वर्ग बनाते हैं
उसके श्रमबूंदो से भीगकर माँ वसुंधरा लहराती हैं । 
फर्ज बनता है वसुधा के पूत्रों का ,कृषकों का सम्मान करें ,
मेहनत का उनके मूल्य चुका कर 
उनकी क्षुधा भी शान्त करें ।
      ।।इति।।
     " गोमती सिंह"
    कोरबा, छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...