Wednesday, January 13, 2021

गिरधारी लाल चौहान की रचना- किसान

नाम --गिरधारी लाल चौहान
स्थान-- नवापारा खुर्द सक्ति
जिला--- जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़
विधा--- कविता/आलेख
विषय --किसान
शीर्षक--जय हो किसान की ।

जय हो किसान की,उस भगवान की ।
        जिसके हाथों में अन्न उपजे
           धरती पुत्र महान की ।

हल बैल के सहारे,जो जीवन अपना गुजारे ।
हर मौसम करें खूब मेहनत, ऐसे इंसान की ।

घर जिनका टूटी --फूटी,रुखी सुखी जो खाये।
सादगी से भरा जीवन,अमृत जैसे जुबान की ।

खूब सेवा करें धरती की,जी जान उस पर लुटाये।
संकट से लड़ने वाला, नहीं कोई अरमान की ।

उसके खेत में गंगा बहती,सारे देव घर में बसते ।
सभी पुरुषार्थ उसके आंगन में रहते जहान की ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...