Friday, January 1, 2021

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- नई सुबह

रचनाकार-एच-एस-अरमो ,अरमान ।
निवास-बायरन बाज़ार,रायपुर ।
जिला-रायपुर,छत्तीसगढ़ ।
विधा-छ्न्द मुक्त कविता ।
शीर्षक-""नई सुबह-2021""   ।
***********=======**********

$$$÷÷""नई सुबह-2021""$$$
          ****(((())))))****

नई सुबह-2021 लेकर आया है---
नई उम्मीदों की प्रथम किरण,
आशाओं के दीप जल उठेगें ,
मंगलकामनाओं के साथ मिलेंगे --।

भयमुक्त जीवन की अभिलाश लिए--
आगे कदम बढ़ाते ,हम जायेंगे,
राह में आये काँटों को भी---
फूलों में,हम बदलते जायेंगे --।

नई सुबह का इंतजार की खुशियां--
एक नई इबारत लिख रही है--
नये-नये संकल्पों को,
परवान चढ़ा रही है--
डर के आगे जीत है--
ऐसा विश्वास अपने मन में,
जगाना होगा,सफलता की ओर,
अपना कदम बढ़ाना होगा--।

नई सुबह की पहली किरण--
हम सबसे यह-कह रही है--
देश में व्याप्त हर समस्या का--
मिलकर हल निकलना होगा,
सकारत्मक सोच के बीज,
हम सबको बोना होगा--
देशभक्ति का परिचय देना होगा ।

देश में अमनों शांति बनी रहे--
यही मंगलकामनाये करना होगा,
अनैतिकता को रोकने आगे आना होगा ताकि समाज खुश होते रहेगा -।
,

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...