स्थान नवापारा खुर्द/सक्ती
जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
विधा कविता/आलेख
शीर्षक कविता क्या है
कविता कवि की कल्पना , और उनके विचार ।
शब्दों की छंद बद्ध लड़ियां, शारदे की उपहार ।
कविता जीवन की सत्यता,न्याय नीति आधार ।
जिसकी आश्रय ले मानव ,करता कुछ व्यापार ।
अंधेरे में प्रकाश किरण ,भटके को राह दिखाए ।
अकर्मी को कर्म शील, बनाकर भाग्य जगाए ।
वर्तमान भूत भविष्य,संवारता पाठ पढ़ाए ।
सौन्दर्य बोध होती उससे ,बसंती बाग सजाए ।
राग देती वैराग्य देती,देती धन जन मान सम्मान ।
यश भी अपयश भी देती,रख देती हाथों जहान ।
कला कलाकार कवि सत जन चिंतन इंसान ।
वीर धीर गंभीर स्थिर गुण देने की वरदान ।
देश प्रेम जगाने वाली, चीर गुलामी मिटाने वाली।
ज्ञान की प्यास बुझाने वाली, उजड़े को बसाने वाली ।
मानवता की राह दिखा,और उस पर चलाने वाली ।
पिता के सीख मां की हर पल ममता बरसाने वाली ।
No comments:
Post a Comment