Wednesday, December 2, 2020

कांकेर से मीरा आर्ची चौहान की रचना- सूर्य की किरणें

रचयिता-मीरा आर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-सूर्य की किरणें
विधा-कविता (मुक्त छंद)

सूर्य की सुनहरी किरणें
संसार को सजगता का
संदेश दे जाते हैं ।

सूर्य की  बाल किरणें 
नन्हें बच्चों को रिकेट्स
होने से बचाते हैं ।

सूर्य की अरुणिम किरणें
पौधों को ऊर्जित कर
नव जीवन दे जाते हैं ।

सूर्य की झिलमिल किरणें
आशा का संचार कर
अंधकार स बचाते हैं ।

सूर्य की दिन प्रतिदिन जग
में नव जीवन का संचार 
कर तम हर जाते हैं ।

मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग
______________________

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...