Thursday, December 17, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- कविता

रचनाकार-एच-एस-अरमो,अरमान ।
निवास-बायरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
विषय--क्या होती है कविता ।
विधा-छ्न्द मुक्त कविता ।
शीर्षक-कविता ।
=======================
●●|||••कविता ••|||●●
          ~~~~~~~
कविता शब्दों की अभिव्यक्ति है--
किसी घटना व दृश्य का दर्शन है ।

कविता,कवि हृदय की आवाज़ है,
साहित्य रचना की एक विधा है ।

लयबद्धता व तुकबंदी होती है,
एक कविता,पिरोती शब्दों की माला ।

दु:ख-सुख व वियोग-मिलाप --
को दूर करने की,दवा भी होतीहै ।

उपवन,कानन व बसंत की बहार,
पतझड़ का प्रतिबिंब होती है,
एक घुमावदार मोड़ लिये कविता ।

साहित्यकारों की आत्मा है---
शब्दों में बसती है,जब --
उभर के आती है कविता--।

देशभक्ति ,देशप्रेम की भावना को--
रणभूमि में,वीरों का जोश होतीहै,
वीर रस,ओज की कविता--।

साहित्य का श्रृंगार होती है--
एक प्रेम भरी कविता--।

आओ हम तुम मिलकर--
एक ऐसी कविता--
लिखें,सामाजिक परिवर्तन,
समय बयार की,कहानी गढ़ सके ।
-----::::::::: ::::::::  :::::::::::::: ------
व्याख्या-,उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि कविता साहित्य की आत्मा होती है और कवि के मनोभाव को उदगार करने का सशक्त माध्यम है ।
○○○○○○●●●○○○○

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...