Thursday, December 24, 2020

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- क्रिसमस

नाम--- गिरधारी लाल चौहान
स्थान ----नवापारा खुर्द /सक्ति
जिला ---जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़
विधा ---कविता/आलेख
विषय --क्रिसमस
शीर्षक ----आओ क्रिसमस मनाएं

प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन,
आओ क्रिसमस मनाएं ।
  पढ़ें बाइबिल सब करें प्रार्थना ,
कल्याण का राह बनाएं ।

मन को चर्च बनाकर, ईसा मसीह बुलाते हैं ।
कैसे उनका यहां जन्म हुआ,ये गाथा  गाते हैं ।
लोगों से वो जो कहते थे, वही आज दुहराएं ।

बाईबल पढ़े ध्यान करें,प्रभु यीशु का दें संदेश ।
जीवन में उतारें हम,यह अति उत्तम उपदेश ।
उनका मारग जीवन सुधारक शब्द शब्द अपनाएं ।

हर मानव के लिए हो, यह बड़ा दिन शुभकारी ।
दुख भूले सुख मनाये,करे काज कल्याणकारी ।
परमेश्वर के दिखाए मार्ग पर,खुश हो चलते जाएं ।

मेरी हैप्पी का मतलब,   सभी मित्रों तुम जानों ।
मेरी का भावनात्मक खुशी,हैप्पी का खुशी मानों ।
ये अवसर खुशियों का है, सबको खुश बनाएं ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...