जिला-कांकेर,छग
विषय-महाद्वीप
शीर्षक- एशिया महाद्वीप
विधा- आलेख
महाद्वीप धरती का बहुत बड़ा भूभाग होता है| सात महाद्वीपों में एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है,जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है|विश्व के कुल भूभाग का 3/10 भाग एशिया में स्थित है|
यह महाद्वीप कुछ उच्च पर्वत शिखरों व लंबी नदियों को अपने में समेटे हुए है| विश्व के दो अधिक जनसंख्या वाले देश चीन व भारत इसी महाद्वीप में आते हैं|
इस महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप
बोर्निया व घना द्वीप जावाद्वीप है|
विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वत माला में स्थित माउंट एवरेस्ट,विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर का पठार जिसे विश्व का छत कहा जाता है,यहीं स्थित है| क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन व छोटा देश
मालदीव यहीं स्थित है|सबसे बड़ा झील कैस्पीयन सागर,सबसे लंबी नदी यांग्ची(चीन),शुष्क स्थान जैकोबाबाद (52°C),सबसे ठंडा स्थान बरखोयांस(-68°C) रुस,सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम,सर्वाधिक टीन उत्पादक देश मलेशिया,सर्वाधिक चाँवल उत्पादक चीन व चाय उत्पादक भारत,सर्वाधिक जल विद्युत उत्पादक जापान इसी महाद्वीप में है|इसे धर्मो की आद्य भूमि कहा जाता है,क्यों कि सभी धर्मो की उत्पत्ति यहीं से हुई है|
मुझे गर्व है कि एशिया मेरा महाद्वीप हैं|
मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग
__,,,______,,______,__,,_,
No comments:
Post a Comment