Friday, November 13, 2020

बलौदाबाजार से लीलाधर कुम्हार की रचना- मुस्कान

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार ( छ. ग. )
विषय - मुस्कान
विधा - छंद मुक्त कविता
शीर्षक - मीठी मुस्कान
*****************************
        // मीठी मुस्कान //

मुखमण्डल में प्रसन्नता ,
आकर्षक मनभावन ।
शीतल शांति तृप्ति प्रदायक ,
ज्यों बरसात में सावन ।।
मन की प्यास बुझा दे तत्क्षण ,
मीठी है मुस्कान वही.....

प्रेम - खुशी जग में बिखराये ,
 भय और शोक मिटाते ।
दया क्षमा सांत्वना के फूल ,
सूखी डाली पर खिलाते ।।
सबको अपनी सुगन्ध बाँटे ,
मीठी है मुस्कान वही.....

राग - द्वेष छल झूठ कपट ,
आडम्बर अभिमान नहीं ।
मधुर मंद निर्दोष निरापद ,
सहज सरल कोई मान नहीं ।।
शिशु जैसा नैसर्गिक स्मित ,
मीठी है मुस्कान वही.....

रोगी दुःखी भ्रमित मानव से ,
दुनिया भरी पड़ी है ।
मदद और मुस्कान  चाहिए ,
आश्वासन की तो झड़ी है ।।
मानवता बंधुत्व बढ़े ,
मीठी है मुस्कान वही.....

         ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...