Thursday, November 5, 2020

बलौदाबाजार से लीलाधर कुम्हार की रचना- एक लहर

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार ( छ. ग.)
विषय - लहर / प्रवाह
विधा - छंद मुक्त कविता
शीर्षक - एक लहर ही तो है
**********************************
          // एक लहर ही तो है //

सागर की सतह पर ,
आते सुनामी और भँवर ,
ज्वार - भाटा भी यथा समय पर ।
जल का यह हलचल टकराव ,
एक लहर ही तो है  ।।

जीवन भी एक धारा है ,
सुख - दुःख का किनारा है ,
बहते जाना ही कर्म हमारा है ।
आने वाला हर मोड़ - पड़ाव ,
एक लहर ही तो है ।।

काम क्रोध लोभ अहंकार ,
झूठ कपट छल का व्यवहार ,
क्षण भर का आवेग उद्गार ।
मन - इंद्रियों की चाल अटपटी ,
एक लहर ही तो है ।।

त्याग प्रेम करुणा की भावना ,
सेवा सत्कर्म भक्ति प्रार्थना ,
ज्ञान ध्यान की बात समझना ।
जो श्रद्धा - विश्वास से प्रेरित ,
एक लहर ही तो है ।।

अच्छाई हो या बुराई ,
सबके अन्दर ही समाई ,
किन्तु जाएँ किधर भाई ?
बुद्धि - विवेक से निर्णय करना ,
एक लहर ही तो है ।।

        ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...