Tuesday, November 10, 2020

रायगढ़ से पुष्पा पटनायक की रचना- चिलमीलिका

रचयिता- पुष्पा पटनायक 
स्थान-बनाई तमनार, रायगढ़ 
विधा- काविता
शीर्षक -"चिलमीलिका"
***************************
चकमक-चकमक चिलमीलिका 
रातों को रोशन कर जाते 

रोशन खुद को करके 
मुक्त गगन में उड़ जाते 

हम भी काश इनकी तरह होते 
स्वयं को रोशन कर पाते

नीले ,पीलेे, लाल रोशनी ले
धरती से गगन तक छा जाते

कभी घर के छज्जे पर आकर 
मन मेरा हर्षित कर देते 

बच्चों के हाथ उछले पकड़ने को
बूढ़ों को भी ललचाते 

चकमक-चकमक चिलमीलिका 
रातों को रोशन कर जाते

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...