Sunday, November 1, 2020

रायबरेली से रवि तिवारी की रचना- हारेगा कोरोना

रचनाकार:-रवि तिवारी(राम)
जिला एवं राज्य:-रायबरेली, उत्तर प्रदेश
शीर्षक:-हारेगा कोरोना जीतेंगे हम
विधा:-कविता


फिर चंचल मन खिल जाएगा
घबराने की बात नहीं
फिर नया सबेरा आएगा
घबराने की बात नहीं ।।
सब नश्वर है इस मर्त्य लोक में 
शाश्वत कुछ भी यहाँ नहीं
क्यों घबराता फिर प्राणी तू 
जब अविनश्वर कुछ भी यहाँ नहीं
उठ पुनः खड़ा हो बढ़ आगे
यह बादल भी छट जाएगा
फिर नया सवेरा आएगा
घबराने की बात नहीं ।।
सुख दुःख दोनों जीवन में
एक सिक्के के दो पहलू हैं
फिर आध्या कर इस तन को क्या
तू जीर्ण शीर्ण करवाएगा
दृढ़ कर ले तू यदि निजबल को
फिर यह काल नहीं टिक पाएगा
फिर नया सवेरा आएगा
घबराने की बात नहीं ।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...