Monday, November 2, 2020

सुन्दरगढ़ से मोनालिसा बेहरा की रचना- झील

रचियता-मोनालिसा बेहरा
सुंदरगढ़,ओडिशा
विधा-कविता
शीर्षक-झील

बड़ी शांत सी झील
फूल टपका जल में
जल उठा झील का पानी
हलचल हुई और अशांत हुई झील
पर अपने में ही सकुचाई, सिमटी रही
सागर की तरह शोर मचाना
उफान मार बहना ना आया उसे
अपने मे ही अपना अस्तित्व तलाशती रही
पर कुछ तो असर हुआ था
झील के गहरे हृदय तल में
पतवार की प्रतीक्षा में वह स्थिर रही
कि कोई फिर से हृदय चीर दे
तब बताएगी हाले-ए-दिल अपना
इसलिए अनवरत आंसू बहाते
वह खामोश रही...............

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...