Tuesday, November 24, 2020

बलौदाबाजार से लीलाधर कुम्हार की रचना- शहर में मुलाकात

रचनाकर - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार ( छ. ग. )
विषय - छोटा शहर 
विधा - मुक्त छंद ( शायरी )
शीर्षक - शहर में मुलाकात
***********************************
             // शहर में मुलाकात //

पथ पूछते हुए आ जाना मेरे इस छोटे शहर में ।
हरि ॐ वाले कहने से कोई भी बता देंगे प्रभो !!

इंतजार  करता  हूँ  आने - जाने वाले  मोड़ पर ।
हर   पथिक  को   हरि ॐ  कहकर  बुलाता हूँ ।।

छोटा शहर है भटकने का कोई सवाल  ही नहीं ।
आप  तो   सर्वत्र  समाये  हो  अंतर्यामी  होकर ।।

दूर से दिखती  है मेरी  झोपड़ी शहर के कोने में ।
भीड़ से  अलग  अकेला  ही  जिए जा  रहा  हूँ ।।

शाम  होने  के पहले  मुलाकात कर  लूँ  प्रभु जी !
सार्थक हो जाये इस छोटे शहर में रहना अब तो ।।

                 ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...