Thursday, November 12, 2020

ओडिशा से मोनालिसा बेहरा की रचना- धनतेरस

रचियता-मोनालिसा बेहरा
सुंदरगढ़ ,ओडिशा
विधा-कविता
विषय-धनतेरस

आज चहुँ ओर छाया है ,उत्सव का माहौल
सजी हैं बाजारें ,लोग कर रहे तोल-मोल
चाहत ये सभी की तेरह गुना धन का वरदान मिले
माँ लक्ष्मी की स्वागत में ना रहे आज कोई कमी

समुद्र मंथन में शंख,चक्र लिए उत्पन्न
आयुर्वेद के आचार्य धन्वंतरि जी की जयंती पे
लोग कामना कर रहे रोगमुक्त राष्ट्र की
इस दीवाली पर ना बिछड़े कोई अपनो से
ना सुना हो आंगन किसी का दीपों से

धनतेरस पे कोई सोच रहा कितना सोना लूं?
औऱ कोई सोच रहा आज रात कहाँ सोऊ 
काश मेहरबान होते कुबेर जी सबपर समान
तो किसी गरीब का शोषण ना होता
कोई पैसों के फटाखे जला रहा
तो  कोई भूख से बिलखता ना रोता।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...