पता-------- कसडोल , छत्तीसगढ़
विषय ----- आदमी
शीर्षक ---- आदमी
____________________________________
आदमी , इर्ष्या - द्वेष में क्यों पलता है ?
आदमी , आदमी से क्यों जलता है ?
कर्मों से मिलता है सब चीज़ यहॉ ,
दूसरों की तरक्की , फिर क्यों खलता है ?
नफ़रत न पालें , दिल में आदमी ,
स्नेह , राग में ही आदमी की सफलता है !
अपनापन , प्रेम ही जीवन का सार है ,
परहित से जीवन सुखमय ढलता है !
आदमी , बस आदमी बन जाए ,
हर मुख से यही दुआ निकलता है !
No comments:
Post a Comment