Monday, November 16, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- भाई दूज

रचनाकार--एच-एस-अरमो,अरमान ।
निवास--बैरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर,छत्तीसगढ़ ।
विधा--छंद मुक्त,कविता ।
शीर्षक--"" भाई दूज ""   ।

      ===||••भाई दूज ••||===
              ************
पौराणिक कथाओं से उभरे--
भाई दूज की परम्परा--
बहने करती ,भाई का भाल तिलक ।

भाई की,लम्बी उम्र के लिए--
उतारे आरती,मीठा खिलाती,
नये वस्त्रों का,आदान प्रदान होता ।

रिश्ते खूनी हो या मुँहबोले हों ---
भाई दूज का मान-सम्मान,
कभी भी,कम नहीं होता,
दिल से,निभाये जाते हैं रिश्ते ।

रखें मरते दम तक---
रिश्ते का मान,
अमीर हो या गरीब आदमी,
निभाते हैं,इस अपनेपन का भाव ।

बना रहे,भाई बहन का प्यार--
भाई दूज का,रहता खूब इंतज़ार,
जब जब आता,बहनों का दिल,
पर्व की रीत निभाने,मचल उठता ।
==÷÷÷÷÷====÷÷÷÷==÷÷÷÷÷
व्याख्या:--उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि भाई दूज,भाई बहन के प्यार को बधाई और शुभकामनाएं के साथ बाँधे रखने की परम्परा है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...