Monday, October 19, 2020

सुंदरगढ़ से मोनालिसा बेहरा की रचना- ओस की बूँद

रचियता-मोनालिसा बेहरा
सुंदरगढ़ ,ओडिशा
विधा-मुक्त काव्य
विषय-ओस की बूंद
शीर्षक-ओस की बूंद सी जिंदगी


ओस की बूंद सपनों सी होती है
सुबह होते ही छिप जाती है
शाम होते ही अपने होने का
एहसास मन में जगाती है

ओस की बूंद की शीतलता
जो तन-मन को सराबोर करें
पिया मिलन की बेला में
जो जीवन में मधुरता भरे

ओस की बूंद से रिश्ते
जरा गलतफहमी से टूट जाते हैं
ज्यों धूप उड़ा ले जाती ओस को
साथ पलभर में छूट जाते हैं

ओस की बूंद सी जिंदगी 
जाने कब उड़ जाएगी
अपनो को अपनेपन से बांध लो
ना जाने कब साथ छोड़ जाएगी?

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...