ग्राम -बुलाँकी
जिला -रायगढ़ छत्तीसगढ़
विधा -कविता (मुक्तक छंद)
विषय- भावना
दिनांक 20/ 10/2020
@@@@@@@@@@@@
*भावना*
ऐसी भावना पाइए,
जा में संतुष्टि का वास ।
संतुष्टि से सुख मिले ,
जहां संस्कार का हो निवास।
ऐसी भावना दीजिए ,
जो भावों से भर जाय ।
भावों से प्रेरित हो कर,
मन गदगद हो जाय।
भय मुक्त से भक्ति मिले ,
भावों से मिले भगवान ।
समझदारी से संस्कार मिले,
जानिए सकल जहान।
प्रेम भाव व्यवहार से ,
सुख उपजत चहुंँ ओर।
प्रेम जंजीर में बंध कर ,
प्रेम बांँटे सभी छोर ।
समाधान से सुख मिले ,
श्रम से मिले समृद्धि ।
विश्वास से अभय मिले ,
यही है जग की संस्कृति।
@@@@@@@@@@@@
उर्मिला सिदार रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment