Monday, October 12, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना

रचनाकार-एच-एस-अरमो ,अरमान ।
निवासी-रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
जिला-रायपुर ।
शीर्षक- ""मुक्तक ""
विधा -छंद मुक्त ।
××××××====÷÷÷÷÷×××÷##××
●●●||••मुक्तक ••||●●●
            ^^^^^^^^^^^
             (01)

समय धार  ने,
मुझे जीना सीखा दिया ।
अपनी भूख मिटाने,
अपनी टोपी,दूसरों को पहना दिया ।

              (02)

मौत आना तो,इक सच्चाई है,
पर,प्यार के खेल में,
शय और मात खाना,
उसकी गहराई है ।

             (03)

जिन्दगी को,गफ़लत में,जीने वाले,
प्यार के नशे में,
अपने को,फना करने वाले,
जरा सम्हल के चल ,
जिन्दगी मिले ना,दुबारा ।

           (03)

दाँस्ता,जिसे भी,
मैंने अपनी सुनाई ,
उसने,हमदर्दी जतायी थी,बहुत,
पर,मदद की,इक गुहार,की तो,
इस रिश्ते से,हुये थे,दूर बहुत ।

        (05)

आगे बढ़ते रहने की,चाहत में,
'अरमान 'मैं,कई बार,फिसली हूँ,
मैं,अक्सर,सोचती हूँ,क्या --?
जिन्दगी में,फिसलना जरूरी है,
इसलिए तो, मैं--
आज तक,सम्हल नहीं पाई हूँ ।

           (06)

कहते हैं,लोग बहुत---
जिन्दगी धूप-छाँव का खेल है,
और गरीबी,एक कड़ुवी सच्चाई है ।
अमीर रक्खें,उपवास तो,
कोई बात नहीं--
पर,गरीब रक्खें तो,
उठते,जमाने से,कई सवाल हैं ।

======== इति ===========

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...