Thursday, October 22, 2020

मध्यप्रदेश से मुकेश सिंह राठौर की रचना- सफर

रचनाकार का नाम- मुकेश सिंह राठौर
राज्य- मध्य प्रदेश
रचना का शीर्षक- सफर जारी रखो 
विधा-छंद मुक्त

नौका हो मझधार में, चाहे दूर किनारा हो
मत होना भयभीत, सफर जारी रखो ।।

चिलचिलाती धूप हो, या हो कड़कती ठंड
सर पे पगड़ी बांध, सफर जारी रखो।।

कुछ डरायेंगे तुम्हे, कुछ भटकायेंगे
डटे रहना तुम, सफर जारी रखो।।

लक्ष्य को करके ध्यान, तुम चलते रहो
मंज़िल नहीं है दूर, सफर जारी रखो।।

सादर,

मुकेश सिंह राठौर
अनूपपुर, मध्य प्रदेश

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...