जिला/राज्य: मैसूर,कर्नाटक
विधा: कविता,
शीर्षक: आया दशहरा
आया दशहरा
देखो देखो,आया आया, सबका दशहरा,
विश्व में सबसे प्रसिद्ध,मैसूर दशहरा,
चारों ओर है उल्लास का माहौल छाया,
जीवन में खुशियो के पल ले आया।
जीत चामुंडी का,महिषासुर के वध का,
रावण पर श्रीराम की महा विजय का,
अधर्म पर धर्म का,असत्य पर सत्य का,
अन्याय पर न्याय का,पाप पर पुण्य का।
हार पर जीतका अपवित्रता पर पवित्रता का,
कुमार्ग पर सुमार्ग का,दुःख पर सुख का,
दुश्मनी पर दोस्ती का,द्वेष पर क्षमा का,
अन्धकार पर प्रकाश की विजय का।
कायरता पर अटूट साहस का,
नकारात्मक पर सकारात्मक सोच का,
संदेश सारे हमारे जीवन में यह पर्व लाया,
सबके जीवन को खुशियों से करे हरा भरा।
नया जोश,नया उल्लास,और नई उमंग सग।
आओ दशहरा मनाएं हम सब खुशी संग,
मिटा दो,अपने मन की सारी बुराइयां।
ले आओ जीवन में खुशियां, अच्छाइयां।
भारतीय सुसंस्कृति का प्रतीक है दशहरा।
कितना सुंदर,कितना पावन पर्व दशहरा,
चामुंडी देवी की कृपा हम सब पर बनी रहे,
आओ खुशी खुशी सब दशहरा पर्व मनाएं।
डॉ बी निर्मला,
मैसूर, कर्नाटक
No comments:
Post a Comment