ग्राम - बुलाकी
जिला - रायगढ़ छत्तीसगढ़
विधा - कविता
विषय - राजकीय पक्षी
दिनांक- 27/10/2020
*************************
*राजकीय पक्षी*
छत्तीसगढ़ के दक्षिण क्षेत्र में,
हैं दल समूह मैनों का।
स्वच्छंद विचरण करती,
जंगल वन काननों का।
फुदक-फुदक गुटूरू गू करती,
दाना चुग-चुग खाती हैं।
तिनकों का नीड़ बना कर,
अपना जीवन बिताती है।
वह काकन की ऐश्वर्य है मैंना,
सभी क्षेत्रों में दिख जाती हैं।
बहुत खूबसूरत दिखती है मैना,
छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय पक्षी है।
कलरव कुंजन से गूंजती है कानन,
इनकी मीठी सुरीली तानों से।
इनकी संरक्षण सुरक्षा की चिंतन करो,
बचाओ इन्हें इंसानों से।
*************************
उर्मिला सिदार
रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment