Tuesday, September 15, 2020

बलौदाबाजार से लीलाधर कुम्हार की रचना- बुनकरों की व्यथा

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदा बाजार ( छ. ग. )
विषय - बुनकरों की व्यथा
विधा - छंद मुक्त कविता  
अलंकार - वाक्यार्थोपमा अलंकार
शीर्षक - बुनकर - व्यथा

बुनकर मोची लोहार कुम्हार ,
सभी समाज के काश्तकार ।
किन्तु मशीनी उत्पाद के कारण ,
चौपट हुए इनके रोजगार ।।

बड़ी - बड़ी नदियों के आगे ,
ज्यों कुआँ - झरना निरर्थक ।
वैसे ही बुनकर बेचारे ,
आज कपड़ा मिलों के समक्ष ।।

सुन्दर सस्ता और टिकाऊ ,
मिल के कपड़े एकदम फाइन ।
तेजी से भारी उत्पादन ,
मार्केट में ग्राहकों की लाइन ।।

बुनकर लोग सारे परिवार ,
मिलकर कपड़ा बुनते हैं ।
सबकी रोजी - रोटी व्यवस्थित ,
हँसी - खुशी से रहते हैं ।। 

लेकिन मोटा खादी कपड़ा ,
सूती का लुगड़ा इलियास ।
बाजारों में मांग नहीं है ,
बुनकरों की बिगड़ी हालात ।।

आज का यह वैज्ञानिक युग ,
छीन लिए हाथों के काम ।
जैसे स्टील प्लास्टिक बर्तन ,
मृदा पात्र का लिए स्थान ।।

समाज का तन ढँकने वाले ,
बुनकर बड़े व्यथित हैं ।
पुश्तैनी धंधा - व्यवसाय ,
फिर भी निर्धन - श्रमिक हैं ।।

गाँधी जी की चरखा जो ,
बुनकरों का जीवन है ।
आजादी का पर्याय कभी ,
कोने में करती क्रन्दन है ।।

कोसा खादी सूती कपड़ा ,
स्वदेशी लोकल अपनाओ ।
देश की आर्थिक विकास हेतु ,
बुनकरों को आगे बढ़ाओ ।।

बुनकर सहित सभी काश्तकार ,
चाहते हैं सरकारी मदद ।
यथा सूख रही खेतों को ,
खाद और पानी की जरूरत ।।

         ---#---#---#---

वाक्यार्थोपमा अलंकार - 
1 - ज्यों कुआँ - झरना निरर्थक
2 - जैसे स्टील प्लास्टिक बर्तन 
3 - यथा सूख रही खेतों को  
*************************

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...