Friday, September 25, 2020

लीलाधर कुम्हार की रचना- भावी सुबह

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार ( छ. ग.)
विषय - भावी सुबह
विधा - छंद मुक्त कविता 
       ( अन्योक्ति अलंकार )
शीर्षक - भावी सुबह सुनहरा होगा
*************************
 //  भावी सुबह सुनहरा होगा  //

भावी सुबह सुनहरा होगा !

घोर अँधेरी रात है काली ,
राह न सूझे कोई ।
हिंसक जीवों का डर भारी ,
मौत सामने होई ।।
तो भी मत घबराना प्यारे ,
भावी सुबह सुनहरा होगा .....!

लहरों और तूफानों से ,
नाविक हार नहीं जाना ।
संकट का यह भँवर भयानक ,
लेकिन तुम्हे लक्ष्य को पाना ।।
विश्वास करो धीरज रखो ,
भावी सुबह सुनहरा होगा.....!

बेकारी मँहगाई गरीबी ,
युवा वर्ग परेशान हैं ।
डिग्री लेकर भैंस चराते ,
मेरा देश महान है ।।
कुछ भी कहो पर आशा है ,
भावी सुबह सुनहरा होगा.....!

दया - धर्म की बात पुरानी ,
मानवता छटपटा रही ।
आतंक भ्रष्टाचार नशा ,
फैशन सबको डुबा रही ।। 
फिर भी संतों की सेवा से ,
भावी सुबह सुनहरा होगा.....!

कोरोना का ग्रहण लगा है ,
दुःख अशांति छायी ।
विश्व युद्ध का खतरा हर पल ,
कैसे आग बुझाई ??
पूर्ण भरोसा है ईश्वर पर ,
 भावी सुबह सुनहरा होगा.....!

         ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...