जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-उम्मीद
विधा-कविता (मुक्त छंद)
उम्मीद एक एहसास,
उम्मीद एक ताकत|
उम्मीद है एक सुकून,
उम्मीद है एक जुनून|
उम्मीद है एक आस,
उम्मीद है एक विश्वास|
उम्मीद है एक हौसला,
उम्मीद है एक आधार|
उम्मीद से बंधा ये इंसान,
उम्मीद से है सुंदर संसार|
उम्मीद है तो मौजो में भी
रहती हर पल रवानी है |
उम्मीद ना हो तो बेकार है,
ये दुनिया और ये जिंदगानी|
मीरा आर्ची चौहान
कांकेर,छग
____________,,,_,________
No comments:
Post a Comment