विषय _ हिंदी
रचनाकार _सावित्री यादव "सवि "
बिलासपुर छ. ग.
शीर्षक _भाषाओ की जान हिंदी
हिंदी एक भाषा है | जो भारत के लोगो की भाव अभिव्यक्ति की आत्मा है |देश की लगभग 72प्रतिशत लोगो के द्वारा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है | प्रत्येक वर्ष 14सितंबर को हर वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है |सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी जो की भारत की राजभाषा है ऐसी भाषा जो सभी जगह बोली एवं समझी जाती है |
हिंदी देवनागरी लिपि है |इसमें वही बोला जाता है |जो लिखा जाता है | संस्कृत से बनी हिंदी भाषा को भारत मे 22 भाषाओ के साथ सविंधान मे स्थान दिया गया है |
ये जन जन की भाषा है |और यही भाषा लोगो के अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है |
ऐसी भाषा जिसने अनेक मनिषियो के भावो को व्यक्त करने की भाषा बनी यही भाषा जिसमे राष्ट्र गान और राष्ट्रगीत लिखे गए |
जिसमे मीरा की पदावाली जिसमे तुलसी के, रामचरितमानस जिसने दिये अनेक हीरे हिंदी साहित्य को, ऐसे हिंदी भाषा का मान बढ़ाना होगा फिर वही अलख जगाना होगा हिंदी का सम्मान बचाना होगा |
हिंदी मे शब्द अनेकहोते है | जिनके होते अर्थ एक ऐसी भाषा जिसमे पूर्ण शब्द हो माँ और पिता शब्द भी होअर्थ पूर्ण आधे आधे शब्द से बन जाते है पूर्ण अर्थ देते शब्द यही हिंदी से हिंदुस्तान का मान है| हिंदी भारत की पहचान है |हिंदी से हिंदुस्तान है | हिंदी है भारत की शान |भाषाओ की जान हिंदी |ऐसी भाषा जो भारत के लोगो के आत्मा मे बसी है |जो भारत की पहचान बनी उस भाषा को सत सत नमन |
रचनाकार _सावित्री यादव "सावित्री"
No comments:
Post a Comment