Saturday, September 12, 2020

रायगढ़ से मोनालिसा बेहरा की रचना- पितृ पक्ष

रचियता-मोनालिसा बेहरा
रायगढ़, छत्तीसगढ़
विधा-मुक्त छंद
विषय-पितृपक्ष(निदर्शना अलंकार)
शीर्षक- आशीर्वाद पायें

माता-पिता के सम्मान से
मिलता है पूण्य जन्मों का
मिलती है बरकत उनके
ही आशीर्वचनों से

जब आज साथ हैं हमारे
तो क्यूँ ना पूजें ईश्वर सा
दिया है जो जीवन उन्होंने
तो क्यूँ ना सेवा में गुजारे उनके

गर साथ छूट गया उनका
तो पितृपक्ष में नाम पे उनके
किसी गरीब भोजन वस्त्र दे
संतुष्टि दें उनकी आत्मा को

श्राद्ध पे उनके पिंडदान कर
बच्चो को आशीर्वाद दिलाये
अपने घर के ईश्वर रूपी पूर्वजों 
से आओ परिचय करायें।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...