Thursday, September 3, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- संदेश

रचनाकार-एच-एस-अरमो,अरमान ।
निवासी-रायपुर ,छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक-"" संदेश """     ।
विधा- कविता   ।
========$$**=====$$**===

  ●《●》~°|संदेश |~°《●》●
                    """""""""""""

तू राह ऐसी चल--हे! पथिक--
लौटकर ,आते वक्त,
एहसास हो, उस पथ को भी,
कि,गुजरा था,यही मुसांफिर  ।

राही,जब-जब पथ से---
भटक जाता है,
तब,मंजिल पास होने पर भी,
उसे वो,ढूँढ नहीं पाता है ।
भटकाव का--
जब वो,कारण जान लेता है,
तो उसे--खुद-ब-खुद,
अपनी मंजिल का पता,मिल जाता है ।

काँटों के बीच---
सदा फूल,है मुस्कुराता,
इक फूल,जीवन को,है महकाता,
एक फूल जो--
मुर्दे का,कफ़न है,बन जाता ।

फूल और काँटे में---
रिश्ता होता है,बहुत गहरा,
जब,जीवन में---
फूलों-सी ,ताजगी हो,
तो,महक जाती है,
जीवन की,अक्सर बगियाँ,
जब,होते हैं काँटे---
शूल बन जाती है,जीवन की रतियाँ ।

फूलों-सा,महकने का,अंदाज,
जब तुम,सीख जाओगे,
कभी भी तुम---
सरहदों की सीमाओं से ,
बँधे ,नहीं रह पाओगे ।

हम इन्सानो में---
सुख-शांति तभी आएगी,
जब हम,जीने का मक़सद समझ लें,
अपनी आत्मा को,
परमात्मा की,भक्ति में--
लवलीन कर लें ।।
*******^^^^^^^^^************
दृष्टांत अलंकार--
*काँटे,मकसद,लवलीन आदि।
=========×××××=========

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...