कवि- डॉ एन के सेठी
शीर्षक- अयोध्या के हैं श्रीराम
(मनहरण घनाक्षरी)
अयोध्या के हैं श्रीराम
छवि बड़ी अभिराम
मर्यादापुरुषोत्तम
राम गुण गाइये।।
राम सुख के धाम है
राम पावन नाम है
राम नाम संजीवनी
राम कृपा पाइए।।
राम का स्मरण करे
पाप दोष दूर करे
मिटता है मृत्युभय
राम को मनाइए।।
राम अवध की शान
रघुवंशी अभिमान
सत्य के पर्याय है ये
दिल मे बसाइए।।
पितृ वचन पालने
गए थे वनवास में
किया दानवदलन
मन में हर्षाइए।।
कौशल्या के प्यारे राम
जग से है न्यारे राम
प्रजा के वो पालक हैं
राम सुख पाइए।।
त्याग की है मूरत जो
धैर्य की है सूरत वो
ऐसे गुण वाले राम
मन में बिठाइए।।
राम नाम जाप करो
कभी नही पाप करो
अहंकार करो त्याग
विनम्रता लाइए।।
No comments:
Post a Comment