Friday, August 28, 2020

रायगढ़ से मोनालिसा बेहरा की रचना- श्रम

रचियता-मोनालिसा बेहरा
रायगढ़, छत्तीसगढ़
विषय- श्रम और सेवा पर आधारित (अपनहुति अलंकार)
विधा- छंद मुक्त
शीर्षक- श्रमयुक्त जीवन

श्रम पर आधारित जीवन
सुंदरता है स्वेद की बूंदे
मोती नही रक्त कणों से
सुसज्जित है श्रमिक का जीवन


स्वर्ण नही ये धान की बालियाँ हैं
खनक दानों की चूड़ियों में कहाँ हैं
अमराई की मंजरियों से ही तो
अलंकृत आज वसुधा है

थके,रुके और थमें बिना जो चले
आंसू,रक्त और स्वेद की परवाह जो ना करे
जीवन के इन राहों में अमृत उसे मिले
जो निज को जला धरा की सेवा करें

श्रम -साध्य जीवन ही जीवन है
सेवा में ही जीवन का बड़प्पन है
जो निज बाजुओं पे भरोसा करें
वही  अपने जीवन को सार्थक करे।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...