Monday, August 17, 2020

बलौदाबाजार से लीलाधर प्रजापति की रचना- यादों में अटल जी

रचनाकार - लीलाधर प्रजापति
जिला - बलौदा बाजार ( छ. ग.)
विधा - छंद मुक्त कविता
विषय - याद पर केंद्रित

शीर्षक - यादों में अटल जी

छत्तीसगढ़  के  जन्मदाता ।
हिन्दी के प्रखर ओजस्वी वक्ता ।।
'भारतरत्न'  से  विभूषित ।
राजनीति में कुशल प्रतिष्ठित ।।
भारतीयता से अद्भुत प्रेम ।
थे भारत के यशस्वी ' पी.एम.' ।।
स्वच्छ छबि के धनी सुजान ।
सबके प्रिय आदर्श महान ।।
सर्वमान्य नेता और कवि ।
श्री अटलबिहारी बाजपेयी ।।
बस सेवा शुरुवात  किये ।
दिल्ली  से  लाहौर  गये ।।
पोखरण में परमाणु परीक्षण ।
भारत की वह शक्ति प्रदर्शन ।।
बिझा दिए सड़कों का जाल ।
गाँव - नगर हो गए खुशहाल ।।
पाकिस्तान को धूल चटायी ।
कारगिल युद्ध मे विजय दिलायी।।
और भी कितने कार्य सफल ।
राष्ट्र हित  मे  किये 'अटल ' ।।
सोलह अगस्त की दुःखद घड़ी ।
देश को आती  याद  बड़ी ।।
भारत माँ के दिव्य सपूत ।
दुर्लभ  ऐसे  महापुरुष ।।
उनका जीवन और संदेश ।
सुख-शान्ति का सुंदर सेज ।।
'अटल' हमेशा अटल रहेंगे ।
जनमानस के पटल रहेंगे ।।
भावपूर्ण  श्रद्धांजलि  देते ।
कोटि नमन जन-जन के चहेते ।।

        ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...