Friday, August 14, 2020

कोरबा से गोमती सिंह की रचना- स्वतंत्रता दिवस

रचनाकार- गोमती सिंह 
जिला-कोरबा छत्तीसगढ़ 
विधा -स्वतंत्रता दिवस पर छंद मुक्त कविता 
शीर्षक- स्वतंत्रता दिवस 
प्रस्तुत है कविता-


स्वतंत्रता दिवस का पर्व आया है ।
नभ में तिरंगा लहरा लहरा कर ,
भारत माता की जय घोष से 
समस्त फिजाओं को 
गुंजार करना है ।
विभिन्नता में एकता 
प्यारा धर्म हमारा है ।
भाई चारा सलामत रहे ,
यही हमारा नारा है ।
गरीबी उन्मूलन करने में,
देश हमारा सीढी दर सीढी चढ रहा है । 
आँखों देखी बात कहूँ आज ,
देखकर जिसे मन हर्षित हुआ था,
जिन घरों से मेहनतकश; भोर में 
बासी खाकर निकलते थे ,
उन्ही घरों में देखा
आज मैंने 
पुड़ी और पराठे बनते हैं । 
ऊँच-नीच की इस खाई को ,
पायदान दर पायदान बढाना है । 
देश से अंधी अशिक्षा मिट जाऐ ; 
अब यही अलख जगाना है  ।
स्वतंत्रता दिवस का पर्व है आया नभ में तिरंगा लहराना है । 
           गोमती सिंह 
     कोरबा छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...