Wednesday, August 12, 2020

रायपुर से देवयानी शुक्ला की रचना- भारत

01. रचनाकार का नाम :
देवयानी शुक्ला
02. जिला :- रायपुर (छत्तीसगढ़) 
03. छंद :- मुक्त (अनन्वय अलंकार) 
04. रचना का शीर्षक :-

*स्वावलंबी भारत*

उठो ! तनिक निज गर्व निहारो ।
निर्भरता की परत उतारो 
भारत तुम सम केवल तुम हो ।
अपनी क्षमताओं को संवारो ।

सुई से लेकर चंद्रयान तक ,
पदतालों से नभ उड़ान तक ,
औषधियों से आत्मज्ञान तक ,

हर मोर्चे पर झंडे गाड़ो ।
भारत तुम सम केवल तुम हो ।
अपनी क्षमताओं को संवारो ।

तुम से इस जग में बस तुम हो ।
भारत माता के कुमकुम हो ।
विश्व हाट से क्यों कर गुम हो ?

परदेशी रिपु को ललकारो ।
भारत तुम सम केवल तुम हो ।
अपनी क्षमताओं को संवारो ।।

___________________
अनन्वय अलंकार

*भारत तुम सम केवल तुम हो

*तुम-से इस जग में बस तुम हो

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...