Wednesday, August 5, 2020

महासमुन्द, छत्तीसगढ़ से कवि सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"जी की कविता-अयोध्या और राममंदिर

कवि-सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"
जिला- महासमुन्द, छत्तीसगढ़
विषय-अयोध्या और राममंदिर

भगवा रंग में रंगने को लगे सदियों साल है।
सालों साल तंबू में काटे भगवन इसका मलाल है।
आज रामलला के मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आई है।
अयोध्या संग पूरी दुनिया रंगी भगवा रंग लाल है।1।
राम नाम के जाप से पूरन होंगे सब काम।
अयोध्या मंदिर में विराजेंगे मेरे प्रभु श्रीराम।
मन मंदिर खिल उठी ये शुभ घड़ी आई है।
दीपोत्सव सी सजी है सच में अयोध्या धाम।2।
मंत्रों से गुंजायमान होगी पूरी सृष्टि चहुँओर।
रामलला निज मंदिर विराजेंगे मची हुई है शोर।
दिल में गर राम बसा है खुशी से चेहरे खिले।
नवयुग का आरंभ होगा नवविहान व भोर।3।
हर हिन्दू की तपस्या का फल फलीभूत होने वाली है।
सरयू के पावन जल से तन का तपन मिटने वाली है।
लगेगी नींव भक्ति की निज निवास राम विराजेंगे।
दीये कर लो जरा रोशन,लगे आज ही दीवाली है।4।
5 अगस्त 2020 स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
500 वर्षों की तपस्या,संघर्ष का फल मिल जाएगा।
5 दीये जला लेना,भूमिपूजन का प्रकाश फैला देना।
अयोध्या में राम मंदिर बनेगा,हिंदुस्तान सनातनी कहलाएगा।
*सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"*
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.) पिन- 493558
मोब.- 8103535652
          9644035652
ईमेल- sldmadhur13@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...