Tuesday, August 18, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- अधूरी ख्वाहिश


रचनाकार-एच-एस-अरमो "अरमान "
निवास-बैरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर ,छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक-""अधूरी ख्वाहिश ""
विधा-छ्न्द-मुक्त (कविता)
======================
           _______________
  ●☆>||अधूरी ख्वाहिश ||<☆●
           ****************
मेरा-जीवन--
मेरा-जन्म ,
सँसार,समाज-परिवार की धुरी,
फिर भी---
जीवन में--क्यों रहती --?
अधूरी की अधूरी ख्वाहिश ।

मुझमें वो सब,
जो तुममें है,
ज्ञान,शक्ति और जीवन कला,
धैर्य,साहस,ममता,हर कठिनाई को,
सहने की अपार क्षमता ।

मेरी बहना,अपनी अस्मिता को--
अपने आप,कुछ बनने,कुछ पाने की--
ख्वाहिश में--लुटा,मिटा रही--?

कुछ पाने की ख्वाहिश में---
अधूरी नहीं रहती हैं,ख्वाहिशे कभी भी
न ही,मिटती कभी भी--।

रखें ऐसी ख्वाहिश--
या कुछ करने की चाह,
जिसकी खुशबू और खुशी,
मिटती नहीं है कभी भी ।

फिर भी दुनियाँ में,
कुछ लोगों की--
न जाने क्यूँ रह जाती है,
अधूरी की अधूरी ख्वाहिशें ।
======================
व्याख्या-उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि अधूरी ख्वाहिश पूरी करने की चाहत में अपने को भूल से भी लुटा न देना ।
*********स्वरचित-प्रस्तुति •••••••••
---------------=========--------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...