Thursday, August 27, 2020

रायगढ़ से मोनालिसा बेहरा की रचना- पर्यावरण

रचियता-मोनालिसा बेहरा
रायगढ़, छत्तीसगढ़
विषय-पर्यावरण का मानवीकरण
         ( रूपकातिस्योंक्ति अलंकार)
विधा-छंद मुक्त
विषय-तरुणी बादल

बादल घुंघराले ,काले अपने 
बालों को लिए भटक रहा
जैसे कोई तरुणी अपने प्रेमी
से मिलने को व्याकुल हो
बादल के वक्ष स्थली से
बूंदें ऐसी टपक रहीं
जैसे प्रियतम से मिलने पर
आंसू खुशी से गालों पे ढुलक रहीं

बयार स्वागत में नाचते गाते दौड़ पड़ी
लताएं भी झाँक-झाँक जैसे देख रही
धरा हरे वस्त्र पहन अगवानी को बिछी पड़ी
आम पीपल और बरगद की डालियाँ भी झुमने लगी

बादलों की मस्ती में प्रकृति भी मस्त हुई
केकी,कोकिल और कीर भी सुर मिलाने लगी
आज सृष्टि लक्ष्मी बन उदित हुई
आशीर्वाद बन जैसे हम पर बरस पड़ी।

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...