रचनाकार-एच-एस-अरमो "अरमान "
निवास-बॉयरन बाज़ार,रायपुर ।
जिला-रायपुर ,छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक- ""आजादी "" ।
विधा-छ्न्द-मुक्त "कविता " ।
=======================
°°आजादी °°
^*^*^*^*^*^*^*^
आजादी का मतलब,
आज के दिन---
पैरोल पर,छूटने वाले,
बेबस और लाचार कैदी के--
दिल से पूछो यारों ।
आजादी का मतलब,
शहीदों,वीरों की कुर्बानी,
गाँधी और मण्डेला के संघर्षों की,
अमिट निशानी है--यारों ।
आज़ादी का मतलब,
पिंजड़े में कैद,
पक्षी के,एकाएक छूट जाने पर,
आकाश में,भरते उड़ान से जानें-?
आज़ादी का मतलब--
पानी से अलग हुये,
तड़पती मछली को,
फिर से,पानी में डालकर,
उसके मस्ती भरते हुए,
तैरने के,एहसास से पूछो---?
आज़ादी का मतलब---
सिर्फ़ आजादी जीने की नहीं,
परिवार,समाज,देश की प्रगति में,
आपके सहयोग व अंशदान से जुड़ी है।
आओ मिलकर अपनी आज़ादी और
तिरंगे झण्डे की शान को,
हरगिज़ मिटने ना देंगे ।
भारत के स्वाभिमान में,भागीदार बनें,
आज फैली,कोरोना महामारी से,
देश को बचायेंगे,नियमों का पालन करें
ऐसा जज्बा व जोश जगायेंगे ।
आज़ादी हरदम कायम व अमर रहे,
ऐसा अलख जगाने के लिए आगे आयें
ये देश,हम-सबका है,बतलाते जायेंगे ।
*जय जोहार,जय छत्तीसगढ़--
राष्ट्रगान,राष्ट्रगीत व राज्य गीत गाएंगे।
====$$$$====$$$$$=====
No comments:
Post a Comment