जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-बचपन
विधा-हाइकु
1.
वो बचपन
मन के अरमान
मधुर गान।
2.
हरे बागान
वो खेत -खलिहान
गांव की शान।
3.
वह मुस्कान
नन्हें बच्चों की शान
बड़ी चौपाल।
4.
मस्ती के पल
तितलियों की चाह
कुछ सपने।
5.
ढूंढता मन
फूर्सद के वो पल
वो बचपन।
*मीरा आर्ची चौहान*
*कांकेर,छग*
------------------------------------------
No comments:
Post a Comment