Monday, June 1, 2020

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से सीमा साहू की रचना-

सीमा अष्टमी साहू 
 सुभाष नगर दुर्ग छत्तीसगढ़ 
शीर्षक_मेरा देश महान।


मेरा देश महान,मेरा देश महान,
जन्में जहां श्री राम कृष्ण और, महावीर हनुमान।।
इसी भूमि में जन्म लिए,श्री सूर और तुलसी दास जी,
मीरा गौतम बुद्धदेव,नानक कबीर और व्यास जी,
अमृत वाणी से करते वे,हम सबका कल्याण।।
वीर शिवा राणा प्रताप,लक्ष्मी विरांगना जन्म लिए,
तात्या टोपे और भगतसिंग,अपने आपको धन्य किये,
मां के हित निज आन-बान,तज हुए हैं वे कुर्बान।। मेरा देश।।
गांधी नेहरू लाल बाल,नायडू और बोस जवान थे,
अनहोनी को होनी कर दी,सत्य अहिंसा बान से,
तन मन धन सब अर्पण कर दी रखे हैं माँ की शान।।मेरा देश।।
पंद्रह अगस्त सैंतालिस को हैं,यह भारत आजाद हुआ
पुण्य दिवस राष्ट्रीय पर्व पर,हम सबकी हैं यही दुआ
शांति प्रदान करो हे प्रभुवर,जय हो कृपानिधान।।मेरा देश।।
उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम,सरहद तक हम यहीं कहेंगे,
हम सब भाई एक ही माँ के,भारत के संतान।।मेरा देश।। 
वंदे मातरम्

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...