Thursday, June 18, 2020

बलरामपुर से क्षितिज तिवारी की रचना- अगले जन्म

रचनाकार का नाम :- क्षितिज तिवारी लक्की

जिले का नाम:- बलरामपुर(छत्तीसगढ़)

शीर्षक:- *अगले जन्म तेरा रहूँगा*

●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆
इस जन्म तो नही... तेरा हो पाया
अगले जन्म मैं...तेरा हो जाऊँगा

ये जन्म तो माँ भारती का है
वादा रहा...अगले जन्म तेरा रहूँगा
जाने भी दो...ये.... मेरे सनम
तुझसे पहले जरूरत मेरी माँ को है

माँफ कर देना मुझे इस जन्म के लिए
वादा रहा...अगले जन्म तेरा रहूँगा

तिलक लगा के भेजना.....तुम मुझे
अपने से दूर इस जन्म रखना तुम मुझे
अपने हर वादे को पूरा करूँगा मैं
इस जन्म नहीं...अगले जन्म पूरा करूँगा मैं

वादा रहा...अगले जन्म तेरा रहूँगा

आँखों से अश्के ना कभी गिराना तुम
याद कर ख़ुद को दुःख मत देना तुम
एक वादा करो मुझसे इस जन्म में तुम
अगले जन्म, मैं तुम्हारा और तुम मेरी रहोगी

इस जन्म तो नही... तेरा हो पाया
अगले जन्म मैं ...तेरा हो जाऊँगा
वादा रहा...अगले जन्म तेरा रहूँगा

*©Kshitij Tiwari Lucky*
●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆


No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...