Monday, June 1, 2020

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से पदमा साहू की रचना- भारत की मिट्टी

कविता
भारत की मिट्टी
श्रीमती पदमा साहू खैरागढ़
 जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़

भारत की मिट्टी पावन चंदन,
करते हैं हम इसको वंदन।
आज हमें फिर से अपने,
भारत की तपोभूमि चाहिए।
हम भारतवासी हैं हमें केवल शांति चाहिए।

भारत की भूमि गौरवशाली,
भारत का मुकुट कश्मीर घाटी।
भारत अमन सुकून का घर बने,
न आतंक न अशांति चाहिए।
हम भारतवासी हैं हमें केवल शांति चाहिए।

अनेकों शूरवीर जन्म लिए यहां,
भारत जैसे चंदन माटी कहां। 
कुकर्मी असुरों का अन्त कर,
न्याय का संसार चाहिए।
हम भारतवासी हैं हमें केवल शांति चाहिए।

भारत की मिट्टी में न खूनी खेल हो,
भारत की धरती न रक्तरंजित व धूमिल हो।
नफरत का आग मिटा, 
भाईचारा का संसार चाहिए।
हम भारतवासी हैं हमें केवल शांति चाहिए।


स्वरचित
श्रीमती पदमा साहू 

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...